कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती घंटों में तेज मतदान

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2018 | देश
altimg

बेंगलुरू, 12 मई (वीएनआई)| कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज तीव्र गति से मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोगों को सुबह 6.30 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में देखा गया। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया, राज्य की 224 में से 222 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। इनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 15 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। बेंगलुरू के राजा राजेश्वरी नगर में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता पहचान पत्र मिलने की वजह से इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। अब इस सीट पर मतदान 28 मई को होगा। वहीं, चार मई को भाजपा उम्मीदवार बी.एन.विजय कुमार के निधन की वजह से जयनगर सीट पर भी मतदान स्थगित कर दिया गया है। मतदान के शुरुआती घंटे में कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की खबरें हैं। राजाजी नगर सीट पर एक मतदान केंद्र में बिजली गुल हो गई। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के नाम नदारद बताए जा रहे हैं। बेलागवी मतदान केंद्र पर बुर्का पहने महिलाओं को अपना चेहरा दिखाना पड़ा। इन सबके चलते मतदान में कुछ बाधा आई।

राज्य में विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस.येद्दीयुरप्पा सबसे पहले वोट करने वालों में से रहे। उन्होंने मलनाड क्षेत्र के शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा में वोट किया। राज्य में 5.06 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 2.56 करोड़ पुरुष, 2.5 करोड़ महिलाएं और 5,000 से अधिक थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18 से 19 आयु समूह के नए मतदाताओं की संख्या 15.42 लाख है। राज्य के 30 जिलों के 58,008 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 600 मतदान केंद्र गुलाबी रंग के हैं, जिन्हें महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर सभी महिला सुरक्षाकर्मी हैं। चुनाव के लिए राज्य में 1.5 लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी जबकि मतगणना 15 मई को होगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

वसंत
Posted on 4th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india