उज्जैन से पकड़ा गया कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jul 2020 | देश
altimg

उज्जैन, 09 जुलाई, (वीएनआई) उत्तरप्रदेश पुलिस को चकमा देकर भागने वाला कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। 

एक जानकारी के अनुसार कुख्यात आरोपी विकास दुबे जब उज्जैन के महाकाल मंदिर जा रहा था, तब उसे एक सुरक्षाकर्मी ने पहचान लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

गौरतलब है कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में डीएसपी देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। वहीं हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और अब उसके सिर पर इनाम की राशि भी बढ़ाकर पांच लाख रुपये की घोषणा की गई थी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 25th Aug 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india