कलराज मिश्र हो सकते हैं महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

By Shobhna Jain | Posted on 27th Nov 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 27 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को नियुक्त किया जा सकता है, वह भगत सिंह कोश्यारी की जगह ले सकते हैं। 

केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा को महाराष्ट्र भेजा जा सकता है। उत्तर प्रदेश से आने वाले कलराज मिश्रा राज्य और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं में उनका शुमार रहा है। कलराज मिश्र को 22 जुलाई को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनको हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था।

गौरतलब है महाराष्ट्र से आधी रात को राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश करने और सुबह साढ़े सात बजे फडणवीस, अजित पवार को शपथ दिलाने को लेकर राज्यपाल कोश्यारी आलोचना का सामना कर रहे हैं। जिसको देखते हुए केंद्र उनका तबादला कर सकता है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में केंद्र और राज्यपाल के हालिया फैसलों के बाद छवि सुधार के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला किए जा सकता है। उनके हालिया फैसलों पर कांग्रेस और शिवसेना ने सवाल उठाए हैं। कोश्यारी राज्यपाल बनने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india