जस्टिस अरुण मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया जीनियस और दूरदर्शी

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Feb 2020 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 22 फरवरी, (वीएनआई) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा ने आज प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा वाला ऐसा नेता बताया जिनकी सोच वैश्विक स्तर की है, लेकिन स्थानीय हितों को अनदेखा नहीं करते। 

जस्टिस मिश्रा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के 'नेतृत्व' के तहत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार और सबसे दोस्ताना सदस्य है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोगों को हैरानी होती है कि यह लोकतंत्र कैसे इतनी कामयाबी से काम करता है। उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामना की जाने वाली चुनौतियां आम हैं औ बदलती दुनिया में न्यायपालिका की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, अब हम 21 वीं सदी में हैं। हम केवल वर्तमान ही नहीं भविष्य के वास्ते आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के लिए भी देख रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Apr 2021
आज का दिन :
Posted on 19th Oct 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india