राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 24th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बदली छाई हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में बुधवार को 37.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज आसमान में बदली छाई रहेगी और बारिश के आसार हैं। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india