महिला सशक्तिकरण को समर्पित जनशरणं का वार्षिकोत्सव

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jul 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 जुलाई, (वीएनआई) महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन सामजिक स्तर पर काम कर रही संस्था जनशरणं ने बीते शनिवार को दिल्ली में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शिरकत की।

बच्चों की शिक्षा और महिला सुधारों एवं सशक्तिकरण पर काम कर रही संस्था जनशरणं द्वारा आयोजित चौथे 'जन उत्सव' महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं पर दिन प्रतिदिन हो रहे अत्याचार पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए महिला आयोग की महिलाओं के साथ भागीदारी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा की दिल्ली में प्रतिदिन तीन नए बलात्कार के मामले आ रहे है, जिसमे ज्यादातर छोटी-छोटी उम्र की बच्चियों के साथ ज्यादा है। उन्होंने कहा हम लगातार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए 24 घंटे प्रयासरत है। 

जनशरणं के वार्षिक उत्सव में बाल कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति और अन्य कलाकारों ने मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी, जिसमे डीआईडी के अभिनव चौधरी की संदेशें आते है .... गाने पर नृत्य प्रस्तुति और दरिया बैंड की प्रस्तुति भी बहुत अद्भुत रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वाति मालीवाल ने जनशरणं के महिला शक्ति इम्पेक्ट अवॉर्ड से महिलाओ के लिए विभिन्न क्षेत्र में काम करते वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसके आलावा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आईएएस अधिकारी इरा सिंघल, बॉलीबुड फ़ैशन डिजाइनर संजना जॉन, बॉलीवुड डिज़ाइनर रोजी आहुवलिया, समाज सेवी सिराज खान और अभिषेक बच्चन जी ने जनशरणं के अन्य अवॉर्ड शोशल इम्पेक्ट अवार्ड, यूथ एचीवमेंट अवार्ड से प्रतिभाशाली लोगो को सम्मानित किया। वहीं जनशरणं के अध्यक्ष रामांशु वर्मा ने कार्यक्रम के अंत लोगो का आभार व्यक्त किया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
today in history : 14 August 1947

Posted on 14th Aug 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india