जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने अलग केंद्र शासित प्रदेश

By Shobhna Jain | Posted on 5th Aug 2019 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 05 अगस्त, (वीएनआई) जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़ी घोषणा करते हुए कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश कर दिया। 

राज्यसभा में पेश किये गए इस प्रस्ताव के बाद जम्मू कश्मीर को भी केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है। इतना ही नहीं लद्दाख भी जम्‍मू-कश्‍मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। लद्दाख को बिना विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है। 

अमित शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लद्दाख के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि लद्दाख को केंद्र शासित राज्य का दर्ज दिया जाए, ताकि यहां रहने वाले लोग अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। वहीं इस फैसले पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कश्मीर में लोकतंत्र खतरे में है। कश्मीर में शांति खतरे पर है। ये लोकतंत्र की हत्या है। एक साजिश केन्द्र सरकार कर रही है। कश्मीर में पर्यटन के सबसे उपयुक्त समय पर पर्यटकों को वापस बुला रही है सरकार।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd May 2023
Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india