केंद्र सरकार आज से देश में 'जल शक्ति अभियान' शुरू करेगी

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jul 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 01 जुलाई, (वीएनआई) केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक जल शक्ति अभियान को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज दिल्ली में लॉन्च करेंगे।

एक जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत आने वाले 5 सालों में देश के हर गांव और शहर के घरों में नल का पानी पहुंचाया जाएगा। वहीं अधिकारियों के अनुसार 'संचय जल, बेहतर कल' थीम के साथ शुरु होने वाला 'जल शक्ति अभियान' दो चरणों में लागू होगा। इसका पहना चरण 1 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इस बीच पानी की कमी से जूझ रहे 255 जिलों के 1593 गांव में जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के समय इस अभियान को शुरू किए जाने की घोषणा की थी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india