इसरो ने चंद्रमा की नई तस्वीर शेयर कर कहा, सब कुछ अच्छा

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Aug 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 अगस्त, (वीएनआई) चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक अच्छी खबर देते हुए चंद्रमा की नई तस्वीर साझा की है। 

इसरो ने कहा है कि सब कुछ अच्छा चल रहा है और हमलोग इसे निर्धारित समय पर ही लैंड कराएंगे। इसरो ने आज कहा अगर सब कुछ सही रहा तो चंद्रयान-3 मिशन को तय समय पर लॉन्च कराएंगे। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू संचालन जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है! इसके साथ ही इसरो ने लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से 'लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे' से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की है। चंद्रमा की तस्वीर देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

गौरतलब है कि इसरो की तरफ से 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर लैंड कराने की तैयारी है। अगर यह सफलतापूर्वक लैंड कर जाता है तो यह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला पहला देश बन जाएगा। वहीं 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम के 5 बजकर 20 मिनट से लैंडिंग ऑपरेशन के लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 8th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india