तकनीकी दिक्कतों की वजह से रुका मिशन चंद्रयान-2

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jul 2019 | देश
altimg

हरिकोटा, 15 जुलाई, (वीएनआई) चांद पर जाने वाला भारत का मिशन चंद्रयान -2 लॉन्चिंग के ठीक एक घंटे पहले तकनीकी दिक्कत के कारण रोक दिया गया। 

इसरो ने बयान जारी कर कहा, 'लॉन्चिंग से करीब 1 घंटे पहले लॉन्च वीइकल सिस्टम में एक तकनीकी दिक्कत का पता चला। ऐहतियातन हमने आज लॉन्च होने वाले चंद्रयान-2 मिशन को यहीं रोकने का फैसला किया है। लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।' 

गौरतलब है आज तड़के 2.51 पर होने वाली इस लॉन्चिंग की गिनती को मध्य रात्रि 1.55 पर रोक दी गई। हालांकि लॉन्चिंग रोकने पर भारतीय स्पेस एजेंसी द्वारा आधिकारिक पुष्टि से पहले काफी भ्रम की स्थिति बनी रही। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए श्री हरिकोटा में ही थे। इसी के साथ भारत का चांद पर पहुंचने का सपना फिलहाल कुछ समय के लिए टल गया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 12th Nov 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india