संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन रिटायर हुए

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्‍ली 30 अप्रैल (वीएनआई) संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने के बाद स्‍थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन अब रिटायर होने वाले हैं। उनकी जगह अब टीएस त्रिमूर्ति यह जिम्‍मा संभालेंगे। 

विदेश मंत्रालय की तरफ से त्रिमूर्ति की नियुक्ति पर मोहर लगाई गई है। इससे पहले त्रिमूर्ति विदेश मंत्रालय में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। 

गौरतलब है 1985 के विदेश सेवा अफसर त्रिमूर्ति अब संयुक्त राष्ट्र में सैयद अकबरुद्दीन के उत्‍तराधिकारी हैं। अकबरुद्दीन संयक्त राष्ट्र के न्‍यूयॉर्क स्थित हेडक्‍वार्टर पर कई संवदेनशील मुद्दों पर भारत की स्थिति प्रभावी तरीके से पेश किया है। इससे पहले जनवरी 2012 से जनवरी 2015 तक अकबरुद्दीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता थे और जनवरी 2016 में उन्‍हें यूएन में बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 16th Jul 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india