भारत 2022 में करेगा जी-20 की मेजबानी

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Dec 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 02 नवंबर, (वीएनआई) देश की आजादी की 75वीं सालगिरह पर भारत को जी 20 बैठक की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की बड़ी सफलता है। 

बीते शनिवार को जी 20 शिखर सम्मेलन के समापन के मौके पर 2022 में इसकी मेजबानी करने का ऐलान अर्जेंटीना में हुआ। इससे पहले जी-20 की मेजबानी 2022 में इटली करने वाला था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को जी-20 की मेजबानी मिलने के बाद तमाम देशों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने तमाम देश के नेताओं को भारत आने का न्योता दिया। 2022 में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, ऐसे में भारत के लिए भी जी-20 की मेजबानी मिलना काफी खास है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 2022 में भारत की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में उस वर्ष जी-20 में तमाम देशों का भारत में स्वागत है। दुनिया की सबसे तेजी से उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में आई और यहां भारत की गर्मजोशी भरे स्वागत का अनुभव कीजिए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

बाढ़
Posted on 23rd Aug 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india