भारत ने नेपाल पर सख्त होकर उठाया सीमा पर फायरिंग का मामला

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jun 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 15 जून, (वीएनआई) लम्बे समय से भारत-चीन के बीच लद्दाख में जारी तनाव के दौरान भारत और नेपाल के बीच पैदा हुए सीमा विवाद पर आज भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि, भारत ने हमेशा नेपाल के साथ बातचीत पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

भारत ने नेपाल पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा नेपाल द्वारा निचले सदन में संविधान संशोधन बिल पास करने से पहले भारत ने उनकी सरकार से संपर्क किया। वर्चुअल बातचीत और विदेश सचिव के दौरे का ऑफर दिया गया, लेकिन पीएम ओली ने आगे बढ़ते हुए भारत के खिलाफ कदम उठाया। भारत ने आगे कहा कि, आश्चर्यजनक बात यह है कि, नेपाल ने अपने नगारिकों को भारत के ऑफर के बारे में नहीं बताया। भारत ने कहा कि, नेपाल ने अब एक मुश्किल परिस्थिति खड़ी कर दी है। अब यह उनकी सरकार पर है कि बातचीत के लिए एक अच्छा माहौल तैयार करें। साथ ही भारत ने नेपाल के गृह मंत्रालय और उनके दिल्ली स्थित मिशन में भारतीय नागरिक की मौत का मामला उठाया है। भारत ने आगे कहा कि, नेपाल की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
LAST MEETING NOT LAST ELECTION

Posted on 5th Nov 2020

altimg
Today in history

Posted on 9th Jul 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india