भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से वापस लाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

By Shobhna Jain | Posted on 17th Feb 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 फरवरी, (वीएनआई) रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें तेज कर दी हैं। 

उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन से भारत आने वाली विमानों की संख्या पर लगे प्रतिबंध और विमान के भीतर यात्रियों की सीमित संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है जिससे कि अधिक से अधिक भारतीय नागरिक और यहां पर पढ़ रहे छात्र वापस भारत लौट सके। वहीं भारत ने यूक्रेन में बसे भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह जल्द से जल्द यहां से निकल आएं क्योंकि 20 फरवरी के बाद यूक्रेन से भारत के लिए विमानों का संचालन उपलब्ध नहीं होगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

जीवन
Posted on 14th May 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india