भारत और आर्मेनिया के बीच करोड़ों डॉलर का रक्षा सौदा

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 02 मार्च, (वीएनआई) भारत ने आर्मेनिया के साथ 40 मिलियन डॉलर की एक बड़ी डिफेंस डील को साइन किया है। 

भारत ने अपने पुराने रणनीति साझेदार रूस और पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए यह डिफेंस डील साइन की है। वहीं भारत इस डील के तहत डिफेंस रिसर्च एंड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन की ओर से विकसित और भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड की तरफ से तैयार 290 करोड़ के हथियार आर्मेनिया को बेचेगा। इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट को मेक इन इंडिया के तहत हुई बड़ी डील के तौर पर देखा जा रहा है। डील के तहत भारत चार स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार की सप्‍लाई आर्मेनिया को करेगा। यह रडार 50 किमी की रेंज में दुश्मन के हथ‍ियारों जैसे मोर्टार, शेल और रॉकेट तेज, स्वचालित और सटीक तरीके से पता लगा सकता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 27th Aug 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india