कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा

By Shobhna Jain | Posted on 19th Nov 2017 | देश
altimg

श्रीनगर, 19 नवंबर (वीएनआई)| लद्दाख में रात का तापमान शून्य से 7.9 डिग्री नीचे चला गया, जबकि कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज कहा, कारगिल में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 कम, श्रीनगर में शून्य से 2.9 कम और पहलगाम में शून्य से 2.9 कम सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में 9.5 डिग्री, कटरा में 10.8 डिग्री, बटोटे में 4.3 डिग्री, बनिहाल में 4.0 डिग्री और भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हुई ताजा बर्फबारी से मुगल रोड को बंद कर दिया है, जो कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच एक वैकल्पिक मार्ग है। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात बाधित नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 25th Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india