गूगल ने इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई डूडल के जरिए दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 12th Aug 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 12 अगस्त, (वीएनआई) भारतीय स्पेस प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई की 100वीं सालगिराह गूगल आज डूडल के जरिए मना रहा है। इस डूडल को मुंबई का कलाकार पवन राजुरकर ने तैयार किया है।

विक्रम साराभाई ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की थी। भारतीय भौतिक विज्ञानी, उद्योगपति और इनोवेटर के रूप में कई अवार्ड जीत चुके विक्रम साराभाई को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक की तरह बहुत से लोग याद करते हैं। 

गूगल ने एक बयान में कहा, ब्रह्मांडीय किरणों, रॉकेटों और उपग्रहों में अपनी व्यक्तिगत रुचि से परे, डॉ. साराभाई विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में विश्वास करते थे। साराभाई, जिन्हें 1966 में पद्म भूषण और 1972 में पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था, उन्होंने इसरो की स्थापना की, जिसे पहले 1962 में अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति कहा जाता था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 15th Feb 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india