हिमाचल के सोलन में बिल्डिंग गिरी, सेना के जवानों के दबे होने की आशंका

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jul 2019 | देश
altimg

शिमला, 14 जुलाई, (वीएनआई) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होटल की इमारत गिरने से उसके नीचे करीब 35 लोगों के दबे होने की आशंका है। दबे हुए अधिकतर लोगों में सेना के जवान है। 

एक जानकारी के अनुसार यह हादसा सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस में हुआ। जब ये तीन मंजिला इमारत अचानक से भरभरा कर गिर पड़ी। वहीं बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों में भारतीय सेना के 30 से 35 जवान भी शामिल हैं। ये जवान बस से कहीं जा रहे थे और यहां खाना खाने के लिए रुके थे। 

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, करीब 18 लोगों को घायल अवस्‍था में मलबे से निकाल लिया गया है। उन्हें धर्मपुर के एक अस्पताल में भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि कुल 25 लोग घटना के वक्त मौजूद थे। परवाणू और सोलन से सात एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं पंचकूल से एनडीआरएफ की एक टीम बुलाई गई है। गौरतलब है कि हिमाचल में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगहों पर भूस्खलन और घर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india