जाने माने कंप्यूटर वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस को गूगल-डूडल ने दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 5th Nov 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 05 नवंबर, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने डूडल के माध्यम से आज जाने माने वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस के  82वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। 

गूगल डूडल ने माइकल को श्रद्धांजलि देते हुए एक कैरिकेचर बनाया है, जिसमे डूडल को पढ़ाते हुए दिखाया गया है, इसमे उनके हाथ में चॉक है और पीछे ग्रीन बोर्ड है। साथ ही कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उनसे जुड़े काम को दिखाया गया है। गौरतलब है माइकल डर्टोजस कंप्यूटर वैज्ञानिक थे, जिनका जन्म 5 नवंबर 1936 को ग्रीस के एथेंस शहर में हुआ था। वह मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस विभाग में ग्रीक प्रोफेसर भी थे। इसके अलावा वह एमआईटी लैबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस में 1974 से 2001 के बीच डायरेक्टर भी रहे थे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india