गूगल ने रशियन गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया को डूडल के जरिए दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 7th Mar 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 07 मार्च, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने आज अपने होमपेज पर रशियन गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के 97वें जन्मदिन पर डूडल के जरिए श्रद्धांजलि दी।

ओल्गा ने पार्शियल डिफरेंशल इक्वेशंस और फ्लुइड डायनमिक्स के क्षेत्र में काम किया है। उनकी इक्वेशन की मदद से ओशियनोग्रफी, एयरोडायनमिक्स और मौसम के पूर्वानुमान में मदद मिलती है। गौरतलब है कि ओल्गा का जन्म 7 मार्च 1922 को लैडिज़ेनस्काया रूस के कोलोग्रिव कस्बे में हुआ था। उनके पिता एक गणित के अध्यापक थे। ऐसे में जब ओल्गा सिर्फ 8 साल की थीं तब से उनके पिता उन्हें गर्मियों की छुट्टी में उनकी उम्र से अधिक गणित के पाठ पढ़ाने लगे। इसके बाद तो मानो ओल्गा के लिए बड़ी बड़ी गणनाएं बेहद आसान हो गईं। गणित में उनकी रुची बढ़ती चली गई और वे कई बड़े गणित के सवाल आसानी से हल करना सीख गईं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india