गूगल ने भारत की पहली महिला डॉक्टर के लिए बनाया अपना खास डूडल

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jul 2021 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 जुलाई, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने आज भारत की पहली महिला डॉक्टरों में से एक कादंबिनी गांगुली के 160वें जन्मदिन पर उनको याद करते हुए एक डूडल बनाया। 

गूगल ने आज डॉक्टर कादंबिनी गांगुली के लिए खास डूडल बनाकर भारत की पहली महिला डॉक्टर के रूप में उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया है। इस डूडल को बेंगलुरु के आर्टिस्ट ने बनाया है। गौरतलब है कादंबिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को भागलपुर ब्रिटिश भारत में हुआ था। कादंबिनी 1884 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाली पहली महिला थीं, उस वक्त मेडिकल संस्थान में एडमिशन लेने वाले सभी लोग पुरुष होते थे। वह डॉक्टर होने के अलावा कादंबिनी गांगुली कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी भी थीं। कादंबिनी गांगुली के पिता भारत के पहले महिला अधिकार संगठन के सह-संस्थापक थे।

कादंबिनी गांगुली ने 1886 में दक्षिण एशिया में यूरोपीय चिकित्सा में शिक्षा लेने वाली पहली महिला डॉक्टर बनीं। 1892 में कादंबिनी गांगुली यूनाइटेड किंगडम (यूके) गईं और डबलिन, ग्लासगो और एडिनबर्ग से आगे की ट्रेनिंग ली। कलकत्ता के अस्पताल में कादंबिनी गांगुली ने अपने अंतिम दिनों तक प्रैक्टिक्स जारी रखा और 3 अक्टूबर 1923 को कादंबिनी गांगुली का निधन हो गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 23rd Feb 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india