गिरीश चंद्र मुर्म जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बने, राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के

By Shobhna Jain | Posted on 25th Oct 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर, (वीएनआई) जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित प्रदेशो के लिए बाद केंद्र सरकार ने आज उप राज्यपाल की नियुक्ति कर दी। 

जम्मू कश्मीर के पहले राज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मु को नियुक्त किया गया है। वहीं राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है। जबकि जम्मू कश्मीर के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का नया राज्य नियुक्त किया है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव का पद संभाल रहे हैं। गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे। वहीं राधा कृष्ण माथुर 1977 बैच के आईएएस हैं। वे त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राधा कृष्ण मुथुर नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त  के रूप में सेवानिवृत्त हुए।गौरतलब है मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को रद्द कर दिया था। जिसके बाद दो केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india