गाजियाबाद के डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि से यूपी में 31 मामले

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Mar 2020 | देश
altimg

पीलीभीत, 23 मार्च, (वीएनआई) कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में जारी लॉकडाउन के बीच राज्य संक्रमित मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच चुकी है। 

एक जानकारी के अनुसार मेडिकल जांच में नोएडा के दो मरीजों में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हो गई है। साथ ही पीलीभीत में भी सऊदी अरब से लौटी एक महिला में वायरस पाया गया है। फ्रांस से गाजियाबाद लौटे एक डॉक्टर में भी वायरस मिला है।

वहीं पीलीभीत के डीएम ने जिले में एक महिला मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है। महिला सऊदी अरब से लौटी थी। जांच में कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद उस महिला के संपर्क में आए लोगों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। जबकि गाजियाबाद के वसुंधरा में एक डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। फ्रांस से लौटे डॉक्टर का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india