उप्र में अगले दो दिनों तक उमस और गर्मी से रहेगी राहत

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jun 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 1 जून (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी व उमस से भी राहत मिलेगी। गुप्ता के अनुसार उप्र के वायुमंडल में च्रक्रवाती स्थति का निर्माण होने की वजह से मौसम ठंडा हुआ है। इसका असर एक दो दिनों तक रहने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india