मनोज मुकुंद नरवणे ने संभाली सेना की कमान

By Shobhna Jain | Posted on 31st Dec 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 31 दिसंबर, (वीएनआई) भारतीय थलसेना के नए प्रमुख के तौर पर आज लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कमान संभाली। नरवणे ने जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया। 

नई दिल्ली के सेना भवन में बिपिन रावत ने परंपरा के तहत बैटन सौंपकर नरवणे को चार्ज सौंपा। महाराष्ट्र के नरवणे को मुश्किल मोर्चे पर सफलता और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही नए आर्मी चीफ अपने सहकर्मियों और स्टाफ के बीच साफ छवि के लिए लोकप्रिय हैं। जनरल नरवणे की चीन के साथ जुड़े सुरक्षा मामलों पर भी मजबूत पकड़ है। नरवणे अभी तक सेना उप-प्रमुख थे। गौरतलब है नरवणे ने जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया, जो तीन साल तक सेना प्रमुख रहने के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए गए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 9th Jun 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india