बिहार में रणवीर सेना के पूर्व कमांडर सहित 3 की हत्या

By Shobhna Jain | Posted on 11th Oct 2017 | देश
altimg

सासाराम, 11 अक्टूबर (वीएनआई)| बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात जातीय संगठन रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह और उसके दो सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है। हत्या के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

पुलिस के अनुसार, धनजी सिंह रात को अपने आठ से 10 लोगों के साथ अपनी स्कॉर्पियो पर सवार होकर शाहपुर गांव से अमरातलाब की ओर जा रहे थे कि तभी दुर्गापुर गांव की सोन उच्चस्तरीय नहर के पास एक अन्य अपराधिक गिरोह के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से गोली चली। इस घटना में धनजी सिंह सहित भोजपुर के रहने वाले मंटू सिंह और नोखा क्षेत्र के निवासी शशिकांत तिवारी उर्फ शशि बाबा की मौत हो गई। 

सासाराम के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक सही पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे दो अपराधिक गिरोहों के वर्चस्व की लड़ाई की आशंका है। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है व पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक धनजी प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना प्रमुख ब्रrोश्वर सिंह का करीबी रहा है और नोखा क्षेत्र से बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका था। चुनाव में हालांकि धनजी हार गया था। नोखा के रहने वाले धनजी कई अपराधिक घटनाओं में कई बार जेल भी जा चुका था। 
 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
मन्नत

Posted on 18th Jul 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india