दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान से ऊपर

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jul 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 जुलाई, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली पर गर्मी और उमस की मार के बाद मानसून की बारिस से अब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर से बह रही है। 

आज सुबह 6 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.44 मीटर तक पहुंच गया है और अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो ये दोपहर 3 बजे तक ये 205.65 मीटर तक पहुंच जाएगा। फिलहाल बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने काफी तैयारी की है, प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तत्काल प्रभाव से घर खाली करने को कहा है और लोगों से अपील की है को वो अपने जानवरों और बच्चों को यमुना की तरफ लेकर ना जाएं। इस सिलसिले में शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी जिसमें बाढ़ से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया गया और कुछ निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि शनिवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3,11190 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। दिल्ली में यमुना पहले ही खतरे के निशान के ऊपर है। ऐसे में और ज्यादा पानी आने पर दिल्ली में यमुना के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 9th Jun 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india