कृषि मंत्रालय से आश्वासन के बाद किसानों ने खत्म किया आंदोलन

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 सितम्बर, (वीएनआई) भारतीय किसान संगठन के बैनर तले सहारनपुर से 11 सितंबर को शुरू हुई किसानों की पदयात्रा आज दिल्ली में आकर खत्म हो गई है। 

कृषि मंत्रालय से किसानों के प्रतिनिधिमंडल को मिले आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। वहीँ 15 मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे किसानो की सरकार ने 5 मांगे मान लीं है जबकि 10 पर विचार का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है 11 सितंबर से शुरू हुई किसानों की पदयात्रा आज दिल्ली सीमा बॉर्डर पर पहुंची थीं। किसान दिल्ली में किसान घाट पर जाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने किसानों को यूपीगेट पर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों का 11 सदस्यों का दल कृषि मंत्री से मिला। जिसके बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india