प्रसिद्ध कवि और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मित्र का 91 साल की उम्र में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 24th Nov 2022 | देश
altimg

गाज़ियाबाद (वीएनआई) : प्रसिद्ध कवि और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मित्र का आज निधन हो गया। 91 वर्षीय कृष्ण मित्र ने आज सुबह अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। आकस्मिक निधन की खबर आते ही साहित्य और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली तमाम राजनेता, पत्रकार, साहित्यकार और अन्य लोग उनके घर पर जुटने लगे। जानकारी के मुताबिक कृष्ण मित्र के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पुत्र हिमांशु लव गाजियाबाद के पार्षद हैं।

गौरतलब है कृष्ण मित्र आजादी के समय से ही गाजियाबाद जिले में रह रहे थे। देश-दुनिया के मंचों पर कृष्ण मित्र ने काफी नाम कमाया है और साथ ही गाजियाबाद की साहित्यिक गतिविधियों को भी विशेष पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। गाजियाबाद शहर के विभिन्न बदलावों के वे साक्षी रहे हैं। कृष्ण मित्र गाजियाबाद से प्रकाशित समाचार पत्र दैनिक प्रयंकर से भी लंबे समय तक जुड़े रहे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india