भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक यश पाल का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली/नोएडा, 25 जुलाई (वीएनआई)| भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर यश पाल का नोएडा स्थित उनके आवास में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। यशपाल का निधन सोमवार देर रात हुआ। 

यशपाल का जन्म 1926 में झंग (अब पाकिस्तान) में हुआ था और वह कैथल में पले-बढ़े थे, जो अब हरियाणा में है।कॉस्मिक किरणों के अध्ययन में अपने योगदान के लिए मशहूर यशपाल ने 1949 में पंजाब विश्वविद्यालय से भौतिकी में मास्टर्स की हासिल की थी। उन्होंने 1958 में मासाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। 

विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपने योगदान के लिए 1976 में वह पद्म भूषण से नवाजे गए थे। लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन में उत्कृष्ट काम के लिए अक्टूबर 2011 में उन्हें लाल बहादुर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th Dec 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india