राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 ट्रेनें हुई रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 31 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंधभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कोहरे के कारण 22 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 32 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और दो के समय में फेरबदल किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और आसमान साफ रहने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई और दृश्यता 500 मीटर रही। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक पांच डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

cricket
Posted on 25th Feb 2025
Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india