राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 15 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 31st Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 57 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 18 के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी रहा जबकि ²श्यता 400 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india