राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

By Shobhna Jain | Posted on 29th Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्के कुहासे के साथ आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 7th Dec 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india