राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 18 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 29th Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह सर्द रही और कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। 

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 35 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और पांच के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी रहा जबकि ²श्यता 700 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के अलावा दिन में भी हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in IPL KXIP - RR clash
Posted on 27th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india