राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 19 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 28th Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 19 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 26 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और सात के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी रहा जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री अधिक 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 30th Jan 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india