राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

By Shobhna Jain | Posted on 26th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 26 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि ²श्यता 1,000 मीटर रही। 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से कम से कम 21 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, चार के समय में बदलाव किया गया और एक रद्द कर दी गई। वहीं, एक दिन पहले शनिवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india