राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 26 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबादी होने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते एक दिन पहले रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india