राजधानी दिल्ली में निकली धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 25th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का समान्य तापमान है।  मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार के मुकाबले दिन में थोड़ी अधिक गर्मी होगी। सोमवार का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 16th May 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india