अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 11th Oct 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई,११ अक्टूबर (वी एन आई)अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का आज दोपहर दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। समाचारो के मुताबिक उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। शिल्पा और उनकी बहन दोनों ही अपने पिता के बेहद करीब थीं। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र शेट्टी को रात सोते वक्त दिल का दौरा पड़ा। सुरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी सुनंदा और दो बेटियां शिल्पा और शमिता शेट्टी को छोड़ गए हैं। शिल्पा और उनकी बहिन शमिता अपने माता पिता के बहुत करीब थी. शिल्पा का कहना है कि उनके माता पिता ने उन्हे काफी संघर्ष से पाला. उनके पिता अक्सर उनकी काम काजी मॉ का हाथ बंटाते थे. उन्होने ही उन्हे एक महिला होने के नाते अपने को हर दृष्टि से सक्षम होने का पाठ पढाया और सदा हौसला बढाया.उनकी अंतेयष्टि कल होगी.फिल्म उद्द्योग के अनेक हस्तियो ने उनके निधन पर् शोक जताया है.वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 1st Jul 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india