नई दिल्ली, 23 जून (वीएनआई)| देश राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई। गुरुवार को 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
आईएमडी के मुताबिक, आज आंशिक बदली छाई रहेगी। दोपहर के समय गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।