राजधानी दिल्ली में सुबह रहा हल्का कोहरा

By Shobhna Jain | Posted on 21st Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 63 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 1,500 मीटर रही। 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा लेकिन दिन भर आसमान साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दोनों ही तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे दर्ज किए गए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history : Firaq Gorakhpuri
Posted on 28th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india