राजधानी दिल्ली में रातभर हुई बारिश के बाद पारा लुढ़का

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 20 जून (वीएनआई)| राजधानी दिल्ली में रातभर हुई बारिश के बाद आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह तक भारी बारिश जारी रही। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिनभर मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश जारी रहेगी और बादल गरजने की भी संभावना है। उन्होंने कहा, एक जून से लेकर अब तक कुल 81.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राजधानी में सोमवार सुबह भी बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद दोपहर में निकली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं राजधानी का सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Apr 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india