राजधानी दिल्ली में सुबह धूप खिली

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। दृश्यता 400 मीटर रही और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्की धुंध के साथ दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 10 ट्रेनें रद्द हो गई, 35 ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चल रही हैं और तीन के समय में फेरबदल किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

wildlife
Posted on 3rd Mar 2025
Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

PM Modi all praise for s Nitish
Posted on 13th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india