राजधानी दिल्ली में आज रिमझिम बारिश

By Shobhna Jain | Posted on 19th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। आंधी और बारिश की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Nargis Dutt
Posted on 3rd May 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india