राजधानी दिल्ली में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाए रहे। सुबह का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज हुई। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद या शाम को हल्की बूंदाबांदी होने या हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 19th Dec 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india