इसरो ने सफलता पूर्वक लॉन्‍च किया कार्टोसैट-3 सैटेलाइट

By Shobhna Jain | Posted on 27th Nov 2019 | देश
altimg

श्रीहरिकोटा, 27 नवंबर, (वीएनआई)  इसरो की तरफ से आज कार्टोसैट-3 और 13 कमर्शियल नैनोसैटेलाइट्स को लॉन्‍च कर दिया गया। 

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से आज सुबह तय समय पर 9:28 मिनट पर इन सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया। गौरतलब है पहले इन सैटेलाइट्स को 25 नवंबर को लॉन्‍च किया जाना था लेकिन बाद में इसरो की तरफ से लॉन्चिंग की तारीख बदलने की जानकारी दी गई थी। इससे पहले इसरो ने मंगलवार को शाम को ट्विटर पर बताया था कि सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग से पहले 16 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वहीं चंद्रयान-2 के बाद यह इसरो का सबसे अहम और बड़ा मिशन है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india