राजधानी दिल्ली में आसमान में बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 16th May 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 63 फीसदी दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 5th Nov 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india