राजधानी दिल्ली में सुबह तेज धूप खिली

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूप खिली है। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 73 फीसदी दर्ज हुआ। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह कुहासे के साथ दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 24 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और छह ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

उत्कृष्टता
Posted on 7th Feb 2016
Today in history
Posted on 18th May 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india