राजधानी दिल्ली में आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 12th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही और सुबह का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 1st Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india