राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कुहासा छाया

By Shobhna Jain | Posted on 11th Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 28th Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india